मंत्र संग्रह पर खोजें

श्री शनिदेव आरती

जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी |
सूरज के पुत्र प्रभु छाया महतारी || 
जय जय श्री शनिदेव..
श्याम अंक वक्र दृष्ट चतुर्भुजा धारी |
नीलाम्बर धार नाथ गज की असवारी ||
जय जय श्री शनिदेव..
क्रीट मुकुट शीश रजित दीप्त है लिलारी |
मुक्तन की माला गले शोभित बलिहारी ||
जय जय श्री शनिदेव..
मोदक मिष्ठान पान चरत है सुपारी |
लोहा तिल तेल उड़द महिषी अति प्यारी ||
जय जय श्री शनिदेव..
देव दनुज ऋषि मुनि सुमरिन नर नारी |
विश्व नाथ धरत ध्यान शरण हैं तुम्हारी ||
जय जय श्री शनिदेव..